फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सप्ताहांत में माता वैष्णो देवी यात्रा के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

Sun, 04 May 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में इस सप्ताहांत श्रद्धालुओं की संख्या में हल्की वृद्धि हुई है। शनिवार को सुबह बादल छाए रहने और सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालुओं माता वैष्णो देवी के दरबार के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। दोपहर बाद धूप निकलने से वातावरण और भी मनोहारी हो गया।
सप्ताहांत में श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर डालें तो शनिवार शाम छह बजे तक लगभग 15 हजार श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। पंजीकरण कक्ष बंद होने में अभी चार घंटे बाकी थे। शुक्रवार को दिन भर 14 हजार 900 श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे थे। कटड़ा से भवन के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं भी सुचारु रूप से जारी रहीं। अर्द्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार और भवन पर रोपवे सेवा भी चलती रही। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग और अस्वस्थ यात्रियों को बड़ी राहत मिली। इन सेवाओं की नियमितता ने यात्रा को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन और यात्रा प्रबंधन श्राइन बोर्ड ने भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और विभिन्न सहायता केंद्रों की स्थापना की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें