फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 25 Apr 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-सुरक्षा बलों ने जंगलों और बेई नाले को खंगाला, सफलता नहीं मिली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। बेई नाले के साथ लगते गांव छन्न खत्रियां में बुधवार रात को पांच संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने रात से लेकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक तलाशी अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार सुमित वर्मा नामक व्यक्ति ने पांच संदिग्धों को देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस, एसओजी और सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव के साथ लगते जंगलों और बेई नाले को बारीकी से खंगाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे सुमित वर्मा घर लौट रहा था तभी उसने रास्ते में पांच संदिग्ध लोगों को देखा जो पिट्ठू उठाए हुए थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसओजी से संपर्क किया और जिसके बाद सेना भी मौके पर पहुंच गई और उसी वक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। करीब दस घंटे चले इस तलाशी अभियान के बाद भी सुरक्षा वालों के हाथ कुछ नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें