फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के ​खिलाफ वेयर हाउस में ट्रेडर्स फेडरेशन के बैनर तले मशाल जुलूस निकालते व्याप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को बिक्रम चौक पर सीसीबी के निदेशक चरणजीत सिंह रैना के नेतृत्व में जहां कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वहीं, वेयर हाउस में व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकालकर घटना पर आक्रोश जताते हुए केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की।
पहलगाम हत्याकांड में पर्यटकों की हत्या को लेकर शहर भर के सामाजिक व व्यापारिक संगठनों में आक्रोश है। वीरवार को विक्रम चौक में सीसीबी के निदेशक चरणजीत सिंह रैना व पूर्व पार्षद परमजीत सिंह रैना के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

इसमें इस आतंकी घटना की निंदा की गई। वेयर हाउस में ट्रेडर्स फेडरेशन के बैनर तले व्यापारियों ने पहलगाम आतंकी घटना में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार इस पूरी घटना पर आतंकवादियों, उनके शरणदाताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। पूरा देश उनके हर फैसले के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। वहीं, त्रिकुटा शॉपिंग कांप्लेक्स में जम्मू फ्रूट मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर इस घटना में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवानिवृत्त तहसीलदार दर्शन सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य लेखा अधिकारी जगजीत सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य अधीक्षक उत्तर रेलवे जसमीत सिंह, इंजीनियर जे पी सिंह और रणजीत सिंह, जेएल शर्मा और निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें