फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: जम्मू कश्मीर में आज मौसम साफ, लेह में कंपा देने वाली ठंड, रात का पारा माइनस 2.6

Wed, 25 Oct 2023 01:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। यहां रात का पारा लगातार माइनस डिग्री से नीचे चल रहा है। कश्मीर में भी ठंडक का अहसास बढ़ा है।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। उधर, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। यहां रात का पारा लगातार माइनस डिग्री से नीचे चल रहा है। कश्मीर में भी ठंडक का अहसास बढ़ा है। जम्मू में भी रातें सर्द हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अक्तूबर के अंत तक मौसम लगभग साफ रहेगा। लेकिन रात में पारे में गिरावट भी बढ़ेगी।

विज्ञापन


जम्मू में यहां दिन का तापमान 29.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 20.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें