केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। यहां रात का पारा लगातार माइनस डिग्री से नीचे चल रहा है। कश्मीर में भी ठंडक का अहसास बढ़ा है।
जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। उधर, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। यहां रात का पारा लगातार माइनस डिग्री से नीचे चल रहा है। कश्मीर में भी ठंडक का अहसास बढ़ा है। जम्मू में भी रातें सर्द हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अक्तूबर के अंत तक मौसम लगभग साफ रहेगा। लेकिन रात में पारे में गिरावट भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
जम्मू में यहां दिन का तापमान 29.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 20.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।