भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है, भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। जम्मू-पुंछ हाईवे पांच घंटे बंद रहा, और हेलिकॉप्टर व बैटरी कार सेवाएं भी बाधित हुईं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में बुधवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इनमें जम्मू संभाग में कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, जम्मू, राजोरी, पुंछ और कश्मीर संभाग में बारामुला और अनंतनाग शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सभी जरूरी आपात प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया है। पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। कलाई और मदाना में मंगलवार को भूस्खलन के कारण जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच घंटे यातायात बंद रहा। कटड़ा-सांझी छत हेलिकॉप्टर सेवा और बैटरी कार सेवा भी बाधित रही।