फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: रियासी में भूस्खलन... चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत; शिव गुफा के पास टेंट में सो रहे थे दोनों

Wed, 23 Jul 2025 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के रियासी में बड़ा हादसा हुआ है। बडोरा में शिव गुफा के पास भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Landslide in Reasi - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासी में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को माहौर के बडोरा में शिव गुफा के पास भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह लोग रात को शिव गुफा बड़ोरा के पास टेंट में सो रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान पहाड़ से मलबा आ गया। जिसने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रशपाल सिंह (26) पुत्र सोबा राम निवासी तुली कालावन तहसील चसाना जिला रियासी और रवि कुमार (23) पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी चनैनी जिला उधमपुर के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि शिव गुफा बड़ोरा में आज होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर यह लोग तैयारी करने के बाद रात को टेंट में सो रहे थे। मृतक रशपाल सिंह जेसीबी ऑपरेटर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें