फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: बदला मौसम ने मिजाज, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चली, 13 तक बारिश के आसार

Fri, 10 May 2024 01:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 मई के बीच कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी से अधिक राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
पक्षियों के लिए पानी जमा करते हुए विद्यार्थी - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों की गर्मी के बाद शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जम्मू, उधमपुर, सांबा में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी बादल छाए हुए हैं। राजोरी, पुंछ सहित कुछ इलाकों में बारिश हुई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 मई के बीच जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार है। इसमें कश्मीर अधिक प्रभावित हो सकता है । इस बीच 13 मई को श्रीनगर संसदीय सीट के लिए मतदान भी हो रहा है।

पिछले कई दिन से साफ मौसम के कारण जम्मू में दिन का पारा 38 से 40 डिग्री के आसपास रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर के अधिकांश बाजार दोपहर को चिलचिलाती धूप में सूने पड़ने लगे। बाजारों से भीड़ गायब रही। आज मौसम के बदलने से लोगों को कुछ राहत मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें