फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार

Sun, 25 Sep 2022 01:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश से तपिश से राहत है। दिनभर हल्के बादलों से जम्मू संभाग में दिन के तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आई है।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में अगले चौबीस घंटे में बारिश के आसार हैं। जम्मू समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश से तपिश से राहत है। दिनभर हल्के बादलों से जम्मू संभाग में दिन के तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आई है। जम्मू में रविवार को दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिन में कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। 

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को मौसम के बदले मिजाज से दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 29.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 25.0, बटोत में 23.6, कटड़ा में 26.6 और भद्रवाह में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा 28.4, पहलगाम में 23.1 और गुलमर्ग में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें