फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budgam: बडगाम में जेएंडके बैंक की ATM मशीन उड़ा ले गए चोर, नकदी लूटी

Sun, 25 Sep 2022 11:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बडगाम में चोरों ने जम्मू-कश्मीर बैंक की ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) चुरा ली और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के बडगाम के पंजान चडूरा इलाके में शनिवार-रविवार की रात अज्ञात लोगों ने जम्मू-कश्मीर बैंक की एक ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) चुरा ली और नकदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बडगाम के पंजान स्थित जेके बैंक के एटीएम में अज्ञात लोगों ने घुसकर एटीएम मशीन समेत नकदी पर लूट ली है। उन्होंने कहा कि यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि एटीएम में कितनी नकदी है। गांव से सटे गुंजबाग इलाके में मशीन टूटी हुई अवस्था में मिली है। लुटेरों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें- जानें कब करेंगे गुलाम नबी आजाद नई पार्टी की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि एटीएम गार्ड का बयान दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस स्टेशन चडूरा में कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: हिजबुल से मिलकर जम्मू-कश्मीर को अलग मुल्क बनाना चाहता था पूर्व मंत्री बाबू सिंह, एसआईए का आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें