फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश, लेह-श्रीनगर मार्ग बंद

Sun, 18 Feb 2024 01:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

जम्मू कश्मीर में 18 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 21 फरवरी की दोपहर तक जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
Snowfall in Gulmarg Kashmir (File) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू व आसपास के इलाके में रविवार को बादल छाए हुए हैं। वहीं, कश्मीर में मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। जबकि, गुलमर्ग, गुरेज, जोजिला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। गांदरबल जिले के बालटाल, सोनमर्ग में बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 21 फरवरी की दोपहर तक जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर शनिवार शाम से शुरू होने वाले लंबे समय तक बारिश के दौर की तैयारी के बीच, न्यूनतम तापमान में उछाल देखा गया और केवल गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा, मौसम विशेषज्ञों ने 18-20 फरवरी तक ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी और ऊंचे दर्रों पर यातायात बाधित होने की ''येलो वार्निंग'' जारी की है।
विज्ञापन


बता दें कि चार प्रकार के कलर कोड हैं जो सावधानी के स्तर को दर्शाते हैं: हरा जिसका अर्थ है कोई कार्रवाई नहीं, पीला-स्थिति पर नजर रखी जानी चाहिए, नारंगी-सरकारी एजेंसियों को गंभीर मौसम के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है और लाल-एजेंसियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की आवश्यकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें