फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: जम्मू में छूटने लगा पसीना, पारा 28 डिग्री पार, 21 को बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 19 Mar 2024 03:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 से 24 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास बढ़ा है।
विज्ञापन
जम्मू में धूप खिली - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च माह ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गत कई दिनों से मौसम साफ रहने के कारण मंगलवार को धूप रही। सोमवार को जम्मू में दिन का पारा 28.3 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री तक ऊपर चला गया है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 से 24 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास बढ़ा है।

 हालांकि, रात में अभी ठंडक कायम है और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 23.3, बटोत में सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 21.1, कटड़ा में 25.8 और भद्रवाह में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। 
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 20.5, पहलगाम में 17.7 और गुलमर्ग में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.5, पहलगाम में माइनस 1.3, गुलमर्ग में माइनस 0.5 और लेह में माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें