फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather : आज भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़-बादल फटने का खतरा, नदी-नाले रहेंगे उफान पर; ऑरेंज अलर्ट

Thu, 26 Jun 2025 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में बाढ़ आने और बादल फटने का खतरा है।
विज्ञापन
file pic - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 48 घंटे के दौरान जम्मू संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में बाढ़ आने और बादल फटने का खतरा है।

विज्ञापन


नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को इनमें न उतरने की सलाह दी है। श्रीनगर में बारिश का आंशिक असर देखने को मिलेगा। यहां अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सर्द हवा चलने की बात कही गई है।

बीते 24 घंटे के दौरान जम्मू संभाग के तीन जिलों में भारी बारिश हुई है। इनमें रियासी के कटड़ा में 109 मिलीमीटर, रामबन के बनिहाल और बटोत में 12-12 मिलीमीटर बारिश हुई है। जम्मू में चार और काजीकुंड में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई है। कश्मीर में हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन


बारिश के बाद तवी नदी में अचानक आई बाढ़ से रेत-बजरी निकालने का काम कर रहे नाै लोग फंस गए। इन्हें राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को अपनी मशीनरी तैयार रखने को कहा गया है। नदी-नालों के किनारे बाढ़ को लेकर लोगों को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाने की भी सलाह दी गई है।

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • कुपवाड़ा 32.8

  • जम्मू 32.6 डिग्री

  • श्रीनगर 32.5 डिग्री

  • कुकेरनाग 30.8 डिग्री

  • भद्रवाह 30.6 डिग्री

  • कटड़ा 29 डिग्री

  • बनिहाल 27.7 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें