सांबा। कस्बा घगवाल के गांव निचला में एक वीडीजी सदस्य की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीडीजी सदस्य ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार वीडीजी सदस्य की पहचान ओमकार नाथ (47) के रूप में हुई है। घटना घर में हुई हुई। बताया गया है कि जब परिजनों ने गोली की आवाज सुनी तो कमरे में जाकर देखा तो ओमकार की मौत हो चुकी थी और राइफल पास में पड़ी थी। परिजनों व स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए। उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद