जम्मू में पिछले पांच दिन से लगातार अधिकतम पारा 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इससे गर्म हवाएं चलने के साथ जनजीवन प्रभावित है। मैदानी इलाकों में दिन के साथ रातें भी तपने लगी हैं। पहाड़ों पर भी पारे में उछाल आया है। जम्मू में सोमवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक गर्म हवाएं चलने के साथ कई सड़कें सूनी रहीं। भीषण गर्मी से खासतौर पर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हुई। स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार से स्कूलों की समय सारिणी में कटौती कर दी है, लेकिन दोपहर को छुट्टी होने पर विद्यार्थी भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।
जम्मू में बीते छह दिन का
- अधिकतम पारा (डिग्री से. में)
- 21 मई 37.2
- 20 मई 42.2
- 19 मई 41.5
- 18 मई 41.6
- 17 मई 41.3
- 16 मई 40.2
- 15 मई 39.3