फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: जम्मू में पारा छठे दिन 41 पार , संभाग में लू का येलो अलर्ट, 28 मई तक राहत नहीं

Wed, 22 May 2024 11:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में 22 व 23 मई को लू का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 मई तक तपिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
जम्मू शहर की - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ और मैदान भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। जम्मू संभाग में लगातार छठे दिन मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जबकि कश्मीर के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में 22 व 23 मई को लू का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 मई तक तपिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

जम्मू में लगातार दिन का तापमान 41 डिग्री के ऊपर होने से जनजीवन प्रभावित है। यहां दिन के साथ रात के तापमान में भी तपिश बढ़ी है। जम्मू संभाग में दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। 

दोपहर के समय चलने वाली लू के थपेड़ों के कारण अधिकांश सड़कों और बाजारों में दिन के समय सन्नाटा नजर आ रहा है। जिनके लिए घर से निकलना जरूरी है वह चेहरा व मुंह कपड़े से ढक कर घर से बाहर निकल रहे हैं। सरकार ने गर्मी को देखते हुए संभाग के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तपिश का आलम यह है कि सुबह आठ बजे भी स्कूल जाने वाले बच्चे सिर ढंक कर घर से निकल रहे हैं। कश्मीर में मौसम साफ रहने से कई जिलों में अधिकतम तापमान तीस डिग्री के ऊपर चला गया है। हालांकि घाटी में रात के समय ठंडक कायम है। प्रदेश के अधिकतम हिस्सों में दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है।

कहां कितना अथिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

जम्मू 41.0
बनिहाल 30.4
बटोत 30.9
कटड़ा 37.3
भद्रवाह 32.6
श्रीनगर 30.0
पहलगाम 26.2
गुलमर्ग 19.8

सेहत के लिए एडवाइजरी जारी

प्रचंड गर्मी को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र और स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें बच्चों और खास तौर पर बुजुर्गों को खुली धूप में निकलने से परहेज करने , गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने के लिए कहा गया है। हल्के रंग और जहां तक संभव हो के कॉटन के कपड़े पहनने और सिर को धूप से बचाने के लिए तौलिया, टोपी व छाता का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें