फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather:आठ दिसंबर तक मैदानी इलाकों में छाया रहेगा कोहरा, हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित होंगी

Thu, 05 Jan 2023 12:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में बुधवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह 11 बजे तक शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया हुआ था। सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने से कम बिजिविलिटी के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह पर मार्ग पर हिमस्खलन के कारण रास्ते में पड़ी बर्फ को हटाती मशीनरी। - फोटो : विज्ञप्ति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे से लोगों को जल्द निजात नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 8 दिसंबर तक मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। इस मौसम में कम रोशनी के कारण हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग और आंतरिक सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी।

विज्ञापन


8 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। कोहरे के कारण दिन में भी ठंडक बढ़ी है। इस बीच कोहरे के कारण बुधवार को 12 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से जम्मू पहुंचीं। जम्मू में बुधवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह 11 बजे तक शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया हुआ था।

सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने से कम बिजिविलिटी के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर 13.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.4, बटोत में 2.0, कटड़ा में 4.9 और भद्रवाह में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में शीत लहर जारी है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात माइनस 7.2 डिग्री था।

राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री रहा, जो बीती रात माइनस 4.4 डिग्री था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान गत रात के माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 8.4 डिग्री (पिछली रात माइनस 9.2 डिग्री),  कुपवाड़ा में माइनस 6.0 डिग्री (पिछली रात माइनस 4.1 डिग्री) रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें