मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 13 और 14 मार्च को काफी व्यापक स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
जम्मू, श्रीनगर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को बादल हुए हुए हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे (NH 44) दूसरे दिन फिर बंद हो गया है। रविवार को कुछ समय के लिए मार्ग को बहाल किया गया था, लेकिन पहाड़ी से मलबा गिरने के चलते मार्ग को फिर बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सफर न करने की अपील की है। बनिहाल और रामबन के बीच कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने से राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग को फिर बहाल करने के लिए कार्य जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 13 और 14 मार्च को काफी व्यापक स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 14 के बाद बीस मार्च तक मौसम सामान्य बना रहेगा।