फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप, प्रदेश में 11 से फिर बिगड़ेगा मौसम, बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि के आसार

Fri, 12 Apr 2024 05:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन 13 और 14 अप्रैल को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
कश्मीर में सैलानी - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में शुक्रवार को मौसम साफ बना हुआ रहा। इस बीच दोपहर बाद रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पस्सियां गिरने से यातायात बंद हो गया है। इसके चलते वाहनों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। वहीं, मार्ग को बहाल करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में दूसरे दिन भी बारिश हुई। हालांकि अधिकांश स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन 13 और 14 अप्रैल को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है।

जम्मू में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन भर बादल गरजते रहे, लेकिन बूंदाबांदी ही हुई। शाम को मौसम खुल गया था। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 31.3 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 7.6, बटोत में 9.3, कटड़ा में 16.6, भद्रवाह में 8.8 और कठुआ में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


राजोरी और कटड़ा में हल्की बारिश हुई। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई। लेकिन कई ऊपरी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। यहां दिन का तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पहलगाम में न्यूनतम तापमान 4.5 और गुलमर्ग में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1 मार्च से 11 अप्रैल तक कश्मीर में सामान्य से माइनस 26 प्रतिशत और जम्मू में माइनस 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसमें कश्मीर संभाग में सामान्य 173.45 मिलीमीटर की तुलना में 127.55 और जम्मू संभाग में सामान्य 180.35 मिलीमीटर की तुलना में 112.76 मिलीमीटर बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें