फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather : बारिश और बर्फबारी के बाद आज भी बदल सकता है कुछ जगह मौसम, रात में सुधरा घाटी का पारा

Wed, 12 Feb 2025 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के मैदानी इलाकों में मंगलवार को बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जम्मू समेत कई अन्य हिस्सों में भी सुबह बूंदाबांदी हुई है। हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


कश्मीर के पर्यटन स्थल सोनमर्ग, गुलमर्ग के अलावा मच्छिल, जेड गली, साधना पास, राजधान पास के अलावा अन्य कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। पिछले लंबे समय से अधिकांश शुष्क मौसम के कारण दिन का पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। घाटी में रात के पारे में भी सुधार हुआ है। 

राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.5 और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 11.0 और गुलमर्ग में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 25.8 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 12.6, बटोत में 14.9, भद्रवाह में 10.6 और लेह में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कितना न्यूनतम पारा

  • लेह माइनस 6.8
  • गुलमर्ग माइनस 3.5
  • भद्रवाह 2.6
  • बनिहाल 3.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें