फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धूमधाम से मनाई गई कठमारिया बिरादरी की वार्षिक मेल

Tue, 11 Feb 2025 03:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुआ अमरी देव स्थान रठुआ में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। मढ़ क्षेत्र के रठुआ स्थित बुआ अमरी देव स्थान में सोमवार को कठमारिया बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं, पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। उसके बाद भक्तों के लिए लंगर लगाया गया। बिरादरी की कार्यकारणी कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बिरादरी के सदस्यों से धार्मिक कार्यक्रमों में बच्चों के साथ आने की अपील की। कीमती चौधरी और रिंकू चौधरी ने बताया कि यह देवस्थान 300 साल पुराना है। बुआ अमरी देवी के सती होने के बाद बिरादरी के लोग इस जगह पर हर वर्ष मेल करवाते हैं।
विज्ञापन

मेल में नवविवाहित जोड़ों ने भी बुआ अमरी के दरबार की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर जिला विकास परिषद सदस्य मढ़ बलबीर लाल, दीपक पांडेय, राकेश शर्मा, चंद्र शर्मा, बलविंदर सिंह, विकास चौधरी, सुरेश चौधरी, सुनिल कठमारिया, जतिंदर कठमारिया, लखन चौधरी, अजय चौधरी, सुभम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें