फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री मानसून की दस्तक से हाईवे बना तालाब, पुरमंडल में बाढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्री मानसून की दस्तक से कठुआ और सांबा में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कठुआ में मग्गर खड्ड के पास जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चार फुट तक जमा पानी में फंसी बस से स्कूली बच्चों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाला गया। वहीं सांबा के पुरमंडल में देविका नदी उफन पड़ी। अफरातफरी के बीच चार वाहन बाढ़ में फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कुछ अन्य इलाकों में भी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। कठुआ के पर्वतीय इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान भी हुआ है। मग्गर खड्ड के नजदीक हाईवे की सर्विस लेन और मुख्य लेन तालाब बन गई। यहां चार फुट तक पानी जमा हो गया, जिसमें स्कूली बच्चों की बस फंस गई। पुलिस और लोगाें की मदद से सभी बच्चों को बस की खिड़की से निकाला गया। पुरमंडल में सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु उमड़े थे। इसी दौरान पहाड़ों पर तेज बारिश से देविका नदी में बाढ़ आ गई, जिसमें लंगर आयोजकों के वाहन फंस गए। गनीमत रही कि बाढ़ से जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें