अनियमितता के आरोप के बाद तीन बड़ी भर्तियां रद्द
जम्मू कश्मीर में एक साल के भीतर 2.89 लाख युवाओं से जुड़ी तीन बड़ी भर्ती परीक्षाएं रद्द की गई हैं। अनियमितता के चलते इनकी जांच सीबीआई को सौंपी गई है। फाइनांस अकाउंट असिस्टेंट (एफएए), जेई सिविल और पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती रद्द हुई है।
कौन-कौन सी परीक्षाएं हुईं रद्द
- परीक्षा पद वर्तमान स्थिति कारण
- एसआई 1200 8 जुलाई को रद्द, CBI जांच पेपर लीक
- एफएए 972 28 अगस्त को रद्द, CBI जांच पेपर लीक
- जेई सिविल 209 28 अगस्त को रद्द, CBI जांच पेपर लीक
DG Lohia Murder: पहले ढाबे पर काम करता था आरोपी यासीर लोहार, बैग में हमेशा ही रखता था धारदार हथियार
11 करोड़ से अधिक आवेदन शुल्क वसूला
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने पिछले एक साल में करवाई तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नाम पर बेरोजगार युवाओं से आवेदन शुल्क के रूप में 11 करोड़ से अधिक वसूले हैं। इसमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई), फाइनांस अकाउंट असिस्टेंट और जेई सिविल की भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। जेके एसआई में 1200 पदों के लिए 1.13 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। आवेदन शुल्क के नाम पर चार 4 करोड़ रुपये वसूले गए थे। वहीं जेई सिविल में 162 पदों के लिए 40 हजार से अधिक युवाओं से 2.80 करोड़ रुपये और फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट के 972 पदों के लिए 1.36 लाख युुवाओं से 4.76 करोड़ रुपये वसूले गए थे।
रोजगार मेले हो रहे आयोजित, कितनों को मिली नौकरी
जम्मू-कश्मीर रोजगार विभाग पिछले कुछ समय से रोजगार मेले आयोजित कर रहा है, लेकिन इन मेलों से प्रति वर्ष दस हजार युवाओं को ही निजी क्षेत्र में रोजगार मिल पा रहा है। जम्मू-कश्मीर रोजगार विभाग के निदेशक नीसार वानी ने कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए विभाग हर जिलें और संभागीय स्तर पर रोजगार मेले आयोजित कर रहा है।
JK SI Recruitment Scam: कांस्टेबल रमन उम्मीदवारों के साथ पेपर लेने गया था करनाल, लिए थे 33 लाख, जमानत खारिज
61 हजार युवाओं ने रोजगार के लिए किया आवेदन
जम्मू-कश्मीर रोजगार विभाग ने जम्मू-कश्मीर कॅरिअर पोर्टल (जेकेईसीपी) का राष्ट्रीय कॅरिअर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के साथ एकीकरण हुआ। इस पोर्टल पर अब तक 61 हजार युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया है। इस पोर्टल को शुरू हुए एक महीने का समय हुआ है। इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं का आवेदन करने से प्रदेश में बढ़ती बेरोजगरी दर का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।