जेल विभाग के अधिकारी सेवाकाल में गलत कार्यों में शामिल रहे और अपने कार्यों को निष्ठा भाव से नहीं निभा पा रहे थे। ऐसे में उनकी अखंडता संदेह के घेरे में थी।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने जेल और परिवहन विभाग के दो अधिकारियों को समय पूर्व सेवानिवृत्त कर दिया है। कर्मचारियों में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कवायद के तहत इन अधिकारियों को समय पूर्व रिटायर किया गया है।
विज्ञापन
जेल विभाग के अधिकारी सेवाकाल में गलत कार्यों में शामिल रहे और अपने कार्यों को निष्ठा भाव से नहीं निभा पा रहे थे। ऐसे में उनकी अखंडता संदेह के घेरे में थी।
वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल थे। समीक्षा कमेटी की सिफारिश के अनुसार इन अधिकारियों की सेवा जारी रखना जनहित में नहीं था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय हैं कि सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। जेएंडके सीआरएस के अनुच्छेद 226 (2) के तहत इम्पावर कमेटी कई अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।