फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में यूट्यूबर पर हमले में शामिल दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, टीआरएफ के लिए करते हैं काम

Sat, 01 Apr 2023 12:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

यूट्यूबर पर आतंकवादी हमले से संबंधित मामला हिररपोरा थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया था।
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक यूट्यूबर हुए आतंकी हमले में शामिल दो हाइब्रिड आतंकवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सुहैब रियाज और इनायतुल्लाह इकबाल दोनों निवासी सैदापोरा पायीन के रूप में हुई है। उनकी निशान देही पर गोला-बारूद भी बरामद किया है।

विज्ञापन


यूट्यूबर पर आतंकवादी हमले से संबंधित मामला हिररपोरा थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया था। जांच के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर शोपियां की अध्यक्षता में एक स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दो संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ में उन्होंने आतंकी हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। यह भी पता चला कि ये दोनों आतंकवादी संगठन टीआरएफ के हाइब्रिड आतंकवादी के रूप में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


खुलासे पर पुलिस और सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स की एक संयुक्त पार्टी द्वारा सैदापोरा पायीन शोपियां के बागों से एक पिस्तौल, मैगजीन और 5 पिस्टल राउंड व एक आईईडी बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें