कौशल विभाग के विभिन्न आईटीआई और पॉलीटेक्निक कालेजों में 200 पद खाली हैं। इसमें सौ शिक्षकों और बाकी अन्य स्टाफ के हैं। खाली पदों पर भर्ती के लिए कौशल विभाग ने जेकेपीएसी और जेकेएसएसबी को पत्र लिखा है। कौशल विभाग ने आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी के 85 प्रशिक्षित शिक्षकों तैनात करने को कहा हैं।
नियमों के अनुसार शिक्षा विभाग को 85 प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती कौशल विभाग में करनी होती है। इसके तहत ही इन विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इन खाली पड़े पदों पर जल्द प्रशिक्षित शिक्षकों को तैनात करने को कहा है। इससे आईटीआई और पॉलीटेनिक कॉलजों में शिक्षकों की कमी कुछ हद तक दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, लोगों को मिलेगी राहत
प्रदेश में 54 आईटीआई और 32 पॉलीटेक्निक कॉलेज हैं। इनमें 150 के करीब शिक्षकों की कमी हैं। कौशल विभाग ने इस वर्ष पहली बार 28 नए शार्ट टर्म कोर्स शुरू किए हैं, जिनके प्रति बच्चों का अच्छा रुझान रहा है। ऐसे में पहले ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विभाग में नए कोर्स के लिए शिक्षकों की कमी न हो इस लिए विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग से 85 शिक्षकों की मांग की हैं।