सरकारी स्कूल के शिक्षक अब काउंसलर की भी भूमिका निभाएंगे। छात्रों को तनाव से दूर रखने के साथ बेहतर कैरियर परामर्श देंगे। इसके लिए फोर्टिस अस्पताल दिल्ली के साथ मिलकर स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू का काउंसलिंग सेल शिक्षकों को स्ट्रे मैनेजमेंट, मेमोरी एनहांसमेंट और एग्जाम टेकिंग स्किल के लिए ट्रेनिंग देगा। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को काउंसलर के रूप में तैयार करना है।
फोर्टिस अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान विभाग के मनोचिकित्सक शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। बताएंगे छात्रों को तनावमुक्त कैसे रखना है। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू का काउंसलिंग सेल और फोर्टिस अस्पताल मिलकर इस पर कार्य करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं से पहले शिक्षकों की ट्रेनिंग आयोजित करवाई जाएगी। स्कूलों में शिक्षकों को स्ट्रे मैनेजमेंट के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वह अपनेे संबंधित स्कूल में ही छात्रों को बता सकें।