फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही दूसरे दिन भी ठप, देर शाम तक सुचारु हो सकता है यातायात  

Wed, 12 Jan 2022 05:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रामबन जिले में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मंगलवार दोपहर बाद ठप हुआ यातायात को बुधवार शाम तक बहाल नहीं किया जा सका। 
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामबन जिले में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे खुलने के कुछ घंटे बाद फिर बंद हो गया। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे हाईवे पर यातायात बहाल किया गया था। इसके बाद वाहनों को चरणवार रवाना किया गया, लेकिन शाम पांच बजे कैफेटेरिया मोड़ पर फिर से पस्सियां गिर गईं।

विज्ञापन


इससे हाईवे पूरी तरह से बंद करना पड़ा। इसे बुधवार शाम तक बहाल नहीं किया जा सका। पस्सियां गिरने के बाद दोनों तरफ से हजारों वाहन फंसे हुए हैं।  बर्फबारी और बारिश के बाद दो दिन से साफ मौसम के कारण जम्मू कश्मीर के दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में रात का न्यूनतम तापमान माइनस दस डिग्री से भी नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को दिन का तापमान 9.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री  दर्ज किया गया।

 

पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री गिरकर माइनस 9.0, गुलमर्ग में माइनस 9.6 डिग्री, जम्मू में दिन का तापमान 19.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.0,  बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2 दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें