चिनैैनी के सुद्धमहादेव इलाके में पुल पर अपटकी बस।
- फोटो : रोहित गुप्ता
उधमपुर जिले के सुद्धमहादेव मंदिर इलाके में जम्मू कश्मीर परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर पुल के बाहर निकल गई। इस बस का अगला टायर पुल के बाहर चला गया। लाटी चिनैनी-मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूत्रों के मुताबिक बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक सड़क पर फिसलन के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। जेके एसआरटीसी की बस नंबर जेके02वाई0704 लाटी से चिनैनी की तरफ आ रही थी। सुद्धमहादेव से दो किलोमीटर पहले पुल पर फिसलन होने के कारण चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था।