फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 800 फीट गहरी खाई में कार गिरने से पांच की मौत, नदी पार करके टीकाकरण समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Sat, 05 Jun 2021 05:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रामबन जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है। उधर,  दुर्गम इलाकों में लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कोरोना योद्धाओं ने मोर्चा संभाल रखा है। जिसकी काफी प्रशंसा हो रही है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के रामबन में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। छह सवारियों से भरी एक इनोवा कार करीब 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। उधर, राजोरी जिले में स्वास्थ्य कर्मी अपना धर्म निभाते और मानवता की मिसाल पेश करते हुए नदी पार कर लोगों को कोरोना से बचाने में जुटे हुए हैं। कंडी ब्लॉक में स्वास्थ्य कर्मियों ने नदी पार कर लोगों तक पहुंचे और उन्हें टीका लगाया। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन



जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। बताया जा रहा है कि वह भी सीआरपीएफ का जवान है। तीन मृतकों की पहचान हो गई है। जिसमें जम्मू के तालाब तिल्लो निवासी गरू राम पुत्र हंस राज, श्रीनगर निवासी विनीता कौर  पुत्री जेपी सिंह, कांगड़ा निवासी सीआरपीएफ जवान शगुन कुमार शामिल हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के कंडी इलाके में टीकाकरण करना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। इसकी वजह यह है कि जिले के कई इलाके ऐसे हैं जहां तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग की दिक्कतें हैं। इन इलाकों में वाहनों का पहुंचना तो दूरी की बात है, पैदल चलना भी दूभर है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को कड़ी मशक्कत के बाद वैक्सीनेशन करने पहुंचना पड़ रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में शुक्रवार को जंगली इलाके में सड़क दुर्घटना के दौरान एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार सेना की 41-आरआर की कैस्पर गाड़ी का चालक सिपाही भूपति (26) गाड़ी के पीछे खड़ा था। अचानक गाड़ी का हैंडब्रेक फेल हो गया जिससे वो पीछे आ गई। इस दौरान गाड़ी ने जवान को टक्कर मार दी। जवान पीछे खड़ी एक और कैस्पर गाड़ी से टकराया। गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

जम्मू में कोरोना कर्फ्यू में राहत के बाद अब व्यापार पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। पहले छोटा व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। काम बंद होने से भूख पेट सोने की नौबत आ गई थी। अब जैसे ही ढील मिली तो धीरे-धीरे काम चलना शुरू हो गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

जम्मू नगर निगम के कुछ पार्षदों पर निगम एक्ट 2000 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। वार्डों में कचरा एकत्रित करने के लिए पारिवारिक सदस्यों के नाम पर ऑटो ठेके पर लगवाए गए हैं। निगम के पास इस संबंध में पांच से ज्यादा शिकायतें पहुंची हैं। कहा गया है कि काउंसलर एक्ट का उल्लंघन कर पारिवारिक सदस्यों को फायदा पहुंचा रहे हैं, जबकि जरूरतमंद लोगों के ऑटो नहीं लगवाए गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें