फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आज कई हिस्सों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी, सुबह से ही कई जिलों में छाया रहा कोहरा  

Mon, 31 Jan 2022 11:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के मौसम में अचानक गिरावट आई है। सुबह से ही कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। जम्मू संभाग में भी ठिठुरन बढ़ गई है। 
विज्ञापन
बनिहाल रेलवे स्टेशन का बर्फबारी के बाद नजारा। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के कई जिलो में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या बर्फबारी की संभावना भी मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है।

विज्ञापन


मौसम खुलने की वजह से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ गई है। ऐसे में रात को ठंड बढ़ गई है और दोपहर के समय लोगों को धूप खिलने से राहत मिल रही है। जम्मू में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। बनिहाल में तो न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 जनवरी को प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाको में बारिश होने की संभावना है। एक फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। दो फरवरी को मौसम फिर से करवट बदलेगा और कई स्थानो पर बारिश या बर्फबारी होगी। तीन फरवरी को कई स्थानों पर भारी बर्फबारी या बारिश हो सकती है।ं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें