जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में आज सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की साजिश नाकाम कर दी। सुरक्षाबलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।
जानकारी के अनुसार तीन दहशतगर्द सांबा सेक्टर के बब्बर नाले से दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। तभी मंगू पोस्ट पर तैनात बीएसएफ जवानों की फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद तीनों घुसपैठिए भाग निकले।
इसके बाद सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी है।