सोपोर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन बोमई में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विशेष सूचना के बाद सोपोर पुलिस, 22 आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ ने दारपोरा क्षेत्र में चिनार क्रॉसिंग पर एक संयुक्त नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान गांव गुंड ब्राठ से बोमई की ओर आ रहे तीन संदिग्धों को रुकने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
तीनों से मौके से भागने की कोशिश की तभी सतर्क सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 13 पिस्टल राउंड और एक हथगोला बरामद किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान अराफात मजीद डार, तौसीफ अहमद डार, मोमिन नजीर खान के तौर पर हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करते हैं।