फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम में की एक और नेता की हत्या, घर में घुसकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Thu, 19 Aug 2021 06:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक आतंकियों ने पांच भाजपा नेताओं की हत्या की है। वहीं अब आतंकियों ने अपनी पार्टी के नेता को निशाना बनाया है।

 
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में भाजपा के विधानसभा प्रभारी की हत्या के एक दिन बाद वीरवार को अपनी पार्टी के जोन अध्यक्ष गुलाम हसन लोन की आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बताते हैं कि उन्होंने चार महीने पीडीपी से नाता तोड़कर अपनी पार्टी की सदस्यता ली थी।

विज्ञापन


घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। कुलगाम में लगातार राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने से दहशत है। पुलिस के अनुसार, जिले के देवसर में आतंकी अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन के घर पहुंचे। उन्होंने गुलाम को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले।

गंभीर रूप से घायल अपनी पार्टी नेता को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भाजपा का दावा: कुलगाम में मारे गए जावेद की सुरक्षा के लिए पुलिस से संपर्क किया था   

Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि आतंकियों ने इस साल प्रदेश में अब तक पांच भाजपा नेताओं की हत्या की है। इसी माह नौ अगस्त को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में भाजपा के सरपंच गुलाम रसूल डार तथा उनकी पंच पत्नी जवाहिरा बानू की आतंकियों ने घर में घुस कर हत्या कर दी थी। मार्च महीने में बारामुला के सोपोर में हमले में दो पार्षदों की हत्या की गई थी।

दो जून को नगरपालिका समिति त्राल के अध्यक्ष राकेश पंडिता को आतंकियों ने निशाना बनाया था। पिछले साल छह भाजपा कार्यकर्ताओं को दहशतगर्दों ने निशाना बनाया था। 17 अगस्त को कुलगाम में होमशालीबुग विधानसभा अध्यक्ष जावेद अहमद को भी आतंकियों ने निशाना बनाया। इसके साथ ही इस साल नागरिकों, पुलिसकर्मियों तथा छुट्टी पर आए सेना के जवानों को भी आतंकियों ने शिकार बनाया।

इसमें नौ नागरिकों के अलावा छह पुलिसकर्मियों तथा सेना के एक जवान की आतंकियों ने हत्या कर दी। पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद दर्जनभर से अधिक भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को आतंकी निशाना बना चुके हैं। वर्ष 2020 में नौ अगस्त को बडगाम भाजपा जिलाध्यक्ष अब्दुल की सुबह की सैर के दौरान आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आठ जुलाई को बांदीपोरा में जिलाध्यक्ष वसीम बारी व उनके पिता बशीर अहमद शेख व भाई उमर सुल्तान, छह अगस्त को कुलगाम में भाजपा सरपंच सज्जाद खांडे की हत्या कर दी थी। 08 जून को अनंतनाग में कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता व 23 सितंबर को बडगाम बीडीसी अध्यक्ष भूपिंदर सिंह को भी शिकार बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें