उधर, पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव में संदिग्ध देखे जाने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना और पुलिस के जवानों ने पूरे इलाके को खंगालना शुरू कर दिया है। जिले के गांव कनौइयां के वीडीसी सदस्य सुमित कुमार ने बीती रात संदिग्धों को देखा। जिन्हें रोकने के लिए आवाज दी। इस दौरान संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद सुमित कुमार ने संदिग्धों पर फायरिंग की और इसकी जानकारी पुलिस को दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसओजी के साथ अन्य सुरक्षाबलों के जवान गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ करने के बाद तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हुलिए के आधार पर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए खुशखबरी: भीड़ से राहत के साथ मिलेगी ठहरने की आधुनिक सुविधा, जानिए खास बातें