फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: नगरोटा में आतंकी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ सहयोगी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 12:12 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

नगरोटा में पुलिस ने एक आतंकी समर्थक अजान हमीद गाजी को गिरफ्तार किया है, जो श्रीनगर जा रहा था। उसके पास से तीन पिस्टल, तीन खाली कार्टेज और आठ कार्टेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरोटा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आतंकी समर्थक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजान हमीद गाजी के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के कमराबाड़ी इलाके का रहने वाला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था और वह एक वाहन (नंबर HR38Z 2066) में सवार था। नगरोटा टीसीपी के पास पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन पिस्टल, तीन खाली कार्टेज और आठ जिंदा कार्टेज बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी इन हथियारों को कहां ले जा रहा था और इसके पीछे कौन-सी आतंकी साजिश हो सकती है।
विज्ञापन


फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं और इस पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें