फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकी के भाई की अपहरण के बाद हत्या, गोलियों से छलनी शव सेब के बगीचे में मिला

Mon, 05 Sep 2022 09:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस ने बताया कि नारापोरा गांव के लोगों ने सेब के बगीचे में शव पड़ा देखा। पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो पता चला कि युवक के शरीर पर गोलियों के निशान हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैश-ए-मोहम्मद कमांडर आशिक नेंगरू के भाई की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका गोलियों से छलनी शव सोमवार की सुबह सेब के बगीचे से बरामद हुआ। सूचना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर छानबीन की ताकि अपहरण करने वाले आतंकियों का सुराग लग सके। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नारापोरा गांव के लोगों ने सुबह सेब के बगीचे में शव पड़ा पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो पता चला कि युवक के शरीर पर गोलियों के निशान हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी हासिल की।

मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त हांजन गांव निवासी मंजूर अहमद नेंगरू (30) के रूप में हुई। वह जैश कमांडर आशिक नेंगरू का भाई था। मंजूर के गांव में की गई छानबीन से पता चला कि रविवार रात को कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जबरन अपने साथ ले गए थे। परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह उसका शव पाया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें