फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Terrorist Attack: आतंकियों की कायराना करतूत... कठुआ में सेना के कैंप को बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग की

Sat, 25 Jan 2025 09:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में गोलीबारी की घटना सामने आई है। देर रात आतंकियों ने बिलावर इलाके के भाटोदी और मुआर इलाके में सेना के कैंप को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके के भाटोदी और मुआर इलाके में आतंकियों ने देर रात सेना के कैंप पर फायरिंग की। सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सेना के कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों को ढेर करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे इलाके को घेराबंदी की गई है।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को बीएसएफ पश्चिमी कमान के एडीजी सतीश खंडारे ने गणतंत्र दिवस से पूर्व कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया था।

उन्होंने बीएसएफ आउट पोस्ट बोबिया में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और जवानों का हौसला बढ़ाया। गणतंत्र दिवस पर जवानों को आईबी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। दरिया और नालों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा। बीएसएफ ने हाल ही में जम्मू से लेकर कठुआ तक एंटी टनल ऑपरेशन चलाया। 33 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की आशंका को खत्म किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें