ये हुए बलिदान
आतंकी हमले में नायक बीरेंद्र सिंह (15 गढ़वाल राइफल), नायक करन कुमार (एएससी), राइफल मैन चंदन कुमार (89 आर्म्ड रेजीमेंट), राइफल मैन गौतम कुमार (89 आर्म्ड रेजीमेंट) और एक अन्य जवान बलिदान हो गए। पांचवें शहीद जवान का नाम फिलहाल सेना की ओर से जारी नहीं किया गया है।
26 माह...चौथी वारदात 21 जवान बलिदान
पुंछ में 26 महीने में आतंकी हमले की यह चौथी बड़ी वारदात है। 2021 से इन चार वारदातों में 21 जवान बलिदान हुए हैं।
- 11 अक्तूबर 2021: चमरेड इलाके में तलाशी अभियान चला रहे जवानों पर घात लगाकर हमला, जेसीओ समेत पांच बलिदान।
- 20 अक्तूबर 2021: भाटादूड़ियां में तलाशी अभियान के दौरान हमले में छह जवान बलिदान। डेढ़ महीने तक जम्मू-पुंछ हाईवे को बंद कर चलाया गया तलाशी अभियान।
- 20 अप्रैल 2023: भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर पहले ग्रेनेड से हमला, फिर गोलाबारी, पांच जवान बलिदान।
- 21 दिसंबर 2023: सावनी में घात लगाकर किए गए हमले में पांच बलिदान, दो घायल।