रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। हमले में एक बच्चे समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 41 घायल हो गए।
रियासी जिले में बस पर हुए आतंकी हमले को 40 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सुरक्षाबलों के हाथ कोई आतंकी नहीं लग पाया है। हालांकि आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पुंछ और राजोरी दोनों जिलों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में हमलों को अंजाम देने वाले आतंकियों का एक ही दल है जो एक स्थान पर हमला करने के बाद वहां से भाग कर दूसरे जिले में निकल जाता है। फि वहां हमला कर पहले वाले स्थान पर पहुंच जाता है।
बताया जा रहा है कि इस दल का नेतृत्व अबु हमजा कर रहा है। रियासी हमले के पीछे भी उसके मास्टरमाइंड के तौर पर शामिल होने की बात सामने आ रही है। अभी तक राजोरी-पुंछ एंव रियासी में हुए आतंकी हमले में एक ही दल के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
इसमें तीन से पांच आतंकी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबाकि इन आतंकियों ने पुंछ एंव राजोरी के अलग-अलग जंगलों में अपने गुप्त ठिकाने स्थापित कर रखे हैं। हमलों को अंजाम देने के बाद वह कुछ समय के लिए उन ठिकानों में छिप जाते हैं।
इतना ही नहीं इन आतंकियों के लिए काम करने वाले ओजीडब्लयू भी काफी शातिर हैं, जो खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों के राडार पर भी नहीं आ रहे हैं। इसके साथ ही इन आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को भ्रमित करने के लिए भी अफवाहें फैलाने के लिए कुछ लोग रखे हुए हैं, जो कभी कहीं तो कभी कहीं संदिग्ध देखे जाने की अफवाएं फैलाते हैं।
अभी तक आतंकियों की ओर से जब भी किसी हमले को अंजाम दिया गया है उससे पूर्व पुंछ अथवा राजोरी में अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षाबलों को संदिग्ध देखे जाने की सूचनाएं मिल रहीं हैं।
इस बार भी कई दिनों से सुरनकोट तहसील के अलग-अगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान जारी थे। वहीं दो दिनों से नियंत्रण रेखा से सटे नंगाली कंडियारा में भी संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चल रहा था। आतंकियों ने रियासी में बस पर हमला कर दिया।
रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। हमले में एक बच्चे समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 41 घायल हो गए।
शिवखोड़ी से लौट रही बस पर आतंकी हमला
आपको बता दें कि पहले रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर आतंकियों की ओर से किए गए हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में एक बच्चे समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 41 घायल हो गए। सभी मरने वाले व घायल श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते हैं।
6-7 यात्रियों को गोलियां लगी हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रविवार की शाम लगभग सवा छह बजे की बताई जाती है। एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने नौ यात्रियों के मारे जाने तथा 41 के घायल होने की पुष्टि की है। ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होनी है।