गैर सरकारी संगठन टीम जम्मू के अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब जम्मू के उपाध्यक्ष जोरावर सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग की मौजूदगी में आयोजित हुए कार्यक्रम में जोरावर सिंह का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश में इकलौती ऐसी पार्टी है जोकि राष्ट्र पहले के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा की मुख्य विचारधारा है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, महासचिव संगठन अशोक कौल आदि नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।