फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू एयरपोर्ट से अगस्त के बाद से प्रतिमाह दस हजार से अधिक यात्री कर रहे सफर

Fri, 17 Dec 2021 11:54 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोड पेनेल्टी हटने के बाद यात्रियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी। 
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू एयरपोर्ट यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार जम्मू हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त के बाद प्रतिमाह दस हजार से अधिक यात्री जम्मू एयरपोर्ट से सफर कर रहे हैं, जो अभी तक सबसे ज्यादा है। नवंबर में रिकॉर्ड 146874 यात्रियों ने सफर किया है।  

विज्ञापन


रनवे का विस्तारीकरण और लोड पेनेल्टी हटाने के बाद जम्मू एयरपोर्ट से संचालित होने वाले यात्री विमानों ने रफ्तार पकड़ है। पिछले वर्ष जम्मू एयरपोर्ट से 413269 लोगों ने सफर किया था, जो इस वर्ष बढ़कर 743268 हो गया है। यानी की एक वर्ष में संख्या में  329999  की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आज रात 12 बजे से बिजली विभाग के कर्मी हड़ताल पर, निजीकरण का कर रहे विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर, लेह ग्वालियर, सहित अन्य शहरों के लिए उड़ानें हैं। जुलाई में 41337 यात्रियों ने सफर किया तो अगस्त में ये संख्या 56866 हुई। सितंबर में संख्या बढ़कर 73309 और अक्तूबर में 97030 हुई। नवंबर में संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई और पहल बार 105682 यात्रियों ने जम्मू एयरपोर्ट से सफर किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें