फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आज रात 12 बजे से बिजली विभाग के कर्मी हड़ताल पर, निजीकरण का कर रहे विरोध

Fri, 17 Dec 2021 11:38 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कहीं पर भी बिजली खराब हुई, तो ठीक नहीं करेंगे कर्मी। कर्मचारी विभाग के निजीकरण होने को लेकर विरोध कर रहे हैं। अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने और वेतन विसंगितयों को लेकर विरोध जता रहे हैं।
 
विज्ञापन
बिजली विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभाग के बिजली विभाग के कर्मचारी मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। अस्थायी से लेकर स्थायी कर्मियों ने शुक्रवार रात से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। कर्मचारी विभाग के निजीकरण होने को लेकर विरोध कर रहे हैं। अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने और वेतन विसंगितयों को लेकर विरोध जता रहे हैं। इससे पहले उपराज्यपाल से ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन का दल भी मिला था, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।

विज्ञापन


कर्मियों ने चेतावनी दी कि 17 दिसंबर रात 12 बजे के बाद से वे खराब बिजली ढांचे की मरम्मत नहीं करेंगे। कर्मियों की अन्य मांगों में जम्मू-कश्मीर ग्रिड कंपनी बनाना भी है। साथ ही जेकेटीसीए और पीजीसीआईएल के साथ एक संयुक्त कंपनी बनाने के लिए आल जेएंडके पावर इंप्लाइज और इंजीनियर को-ऑर्डिनेशन कमेटी के साथ बात हो।

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: डेंटल कॉलेज जम्मू में 44.46 करोड़ से बनेगा अतिरिक्त ब्लॉक 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन के प्रवक्ता वीके गुप्ता ने एलजी को पत्र लिखकर जेवीसी के विभिन्न पहलुओं और इसके निहितार्थों पर अपना विस्तृत दृष्टिकोण दिया। सभी जम्मू-कश्मीर बिजली कर्मचारी और इंजीनियर समन्वय समिति इस कदम का कड़ा विरोध कर रहे हैं और सरकार से मसौदे को रोकने और बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया है। कर्मियों का कहना है कि सरकार निजीकरण को बंद करे। 20 साल से कर्मी विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन उनको स्थायी नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें