फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मारा गया टॉप-10 लिस्ट में शामिल आतंकी, मौत की खबर सुन पिता को पड़ा दिल का दौरा

Tue, 10 Jul 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
south kashmir encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी रही। इस मुठभेड़ में आतंकी जीनत उल इस्लाम के मारे जाने की खबर को सुनकर उसके पिता को दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन

 
अस्पताल ले जाते वक़्त उनकी भी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को सुरक्षाबालों ने मार गिराया है। वहीँ इस कार्रवाई के दौरान पत्थरबाजी कर रहे लोगों पर कार्रवाई में करीब 40 लोग घायल हुए हैं।
 
टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट में था जीनत
शोपियां निवासी जीनत इसी साल आतंकी संगठन हिज़बुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुआ था। उसका नाम सुरक्षाबलों की टॉप-10 आतंकियों की लिस्ट में भी शामिल था।
विज्ञापन

कार्रवाई में सेना के दो जवाल हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

कार्रवाई में सेना के दो जवाल हुए घायल, अस्पताल में भर्ती - फोटो : फाइल
आतंकी बेटे की मौत की खबर पर पड़ा दिल का दौरा   
मंगलवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। इस दौरान एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर कर दिए गए। इसमें टॉप-10 लिस्ट में शामिल आतंकी जीनत उल इस्लाम की मौत की खबर जैसे ही उसके घर वालों को पता चली उसके पिता मुहम्मद इशाक नायकू को इससे धक्का लगा। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कार्रवाई में सेना के दो जवाल हुए घायल, अस्पताल में भर्ती  
आतंकियों के छिपे होने की खबर पर घेराबंदी करने के दौरान मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। इसमें एक जूनियर कमिशंड ऑफिसर (जेसीओ) सहित 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें