फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: शिवसेना नेता संजय राउत पीएम पैकेज कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे, पीएम के सामने रखेंगे समस्या

Thu, 19 Jan 2023 03:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शिवसेना नेता कठुआ में राहुल गांधी के नेतृत्व में पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होने पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने जम्मू में पीएम पैकेज के कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्या जानी। 
विज्ञापन
जम्मू में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मिलते संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने जम्मू में पीएम पैकेज कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के नाम पर लगातार राजनीति कर रही है लेकिन उनकी मांगों को नहीं मान रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने कर्मचारियों की समस्याओं का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और शिवसेना कश्मीरी पंडितों के साथ रहेंगे। इसके बाद उन्होंने कई अन्य प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। 

शिवसेना ने कठुआ में राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होने पहुंचे हैं। पीएम पैकेज के कर्मचारी 11 महीने से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बुधवार को पीएम पैकेज के कर्मचारियों ने राहत आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार हमारे प्रदर्शन को नहीं दबा सकती है। कर्मचारी अपना हक मांग रहे है। हमारी मांग छह महीने से बंद वेतन को जारी करना और कश्मीर से जम्मू के लिए स्थानांतरण है।

कर्मचारियों के अध्यक्ष सतीश रैना ने कहा कि सांसद संजय राउत प्रदर्शन स्थल पर आएंगे। हम उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौपेंगे।

26 जनवरी से पहले वेतन जारी करे सरकार

जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर के बैनर तले कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक में प्रदर्शन कर सरकार से 26 जनवरी तक उनका लंबित वेतन जारी करने और तबादला नीति बनने लागू करने की मांग की।

कर्मचारियों ने कहा कि हमारी एकमात्र मांग तबादला नीति है। जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होगी प्रदर्शन चलता रहेगा। सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें