प्रशासन ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला किया है।कठुआ के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अतुल गुप्ता को सूचना विभाग का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
प्रदेश सरकार ने शनिवार को जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला किया। कठुआ के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अतुल गुप्ता को सूचना विभाग का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग कश्मीर के संयुक्त निदेशक मोहम्मद असलम को कश्मीर में सूचना विभाग का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
जम्मू में सूचना विभाग की संयुक्त निदेशक सपना कोतवाल को पहाड़ी भाषी लोगों के लिए सलाहकार बोर्ड का सचिव, जम्मू विकास प्राधिकरण में कलेक्टर कुसुम चिब को सांबा में सहायक आयुक्त राजस्व, सूचना विभाग जम्मू में उप निदेशक रेहाना अख्तर को एसोसिएटेड अस्पताल जम्मू का प्रसोनल अधिकारी बनाया गया है।
राजस्व विभाग सांबा की सहायक आयुक्त राजस्व मनु हंसा का को एसडीएम मढ़, सूचना निदेशालय जम्मू में संस्कृति अधिकारी पारूल खजूरिया को युवा, सेवा और खेल विभाग में अंडर सेक्रेटरी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सूचना विभाग में अंडर सेक्रेटरी मनोज पंडिता का तबादला कर उन्हे सहकारिता विभाग में अंडर सेक्रेटरी, सूचना निदेशालय में सूचना अधिकारी बीनीश वानी का तबादला कर उन्हें रोजगार विभाग गांदरबल में सहायक निदेशक बनाया गया है।