उद्यान विभाग के महानिदेशक एस. जतिंदर सिंह ने बताया कि इस वर्ष पहला बड़ा ट्यूलिप गार्डन सनासर जिले के रामबन में लगभग 300 वर्ग फुट के क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। 40 कनाल में विभाग ने 25 विभिन्न किस्मों के 2.7 लाख फूल लगाए हैं।
उधमपुर जिले के कुद में स्थित ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसका शुभारंभ फल, उद्यान विभाग के महानिदेशक एस. जतिंदर सिंह ने सरपंच कुद कुलदीप कुमार की उपस्थिति में किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जम्मू और कश्मीर अद्वितीय सुंदरता और प्राकृतिक परिदृश्य से समृद्ध है। इसमें पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपनी संस्कृति के साथ-साथ अपनी लोककथाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने की भी सलाह दी।
विभाग ने हाईलैंड पार्क कुद उधमपुर में ट्यूलिप की 5 विभिन्न किस्मों के 12000 फूल लगाए हैं। महानिदेशक ने बताया कि इस वर्ष पहला बड़ा ट्यूलिप गार्डन जम्मू संभाग के सनासर जिला रामबन में लगभग 300 वर्ग फुट के क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
40 कनाल में विभाग ने 25 विभिन्न किस्मों के 2.7 लाख फूल लगाए हैं। इस अवसर पर बोलते हुए सरपंच कुद ने हाईलैंड पार्क कुड़ में एक सुंदर ट्यूलिप गार्डन विकसित करने के लिए फ्लोरीकल्चर विभाग की सराहना की।
फरवरी में एक लाख से अधिक पर्यटकों ने किया जन्नत का दीदार
कश्मीर में पर्यटन विभाग इस साल पर्यटकों के अपेक्षाकृत अधिक आमद की उम्मीद कर रहा है, क्योंकि फरवरी महीने में एक लाख से अधिक पर्यटक घाटी के नजारों का लुत्फ उठा चुके हैं। यह जानकारी कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक फजल-उल-हसीब ने प्रेसवार्ता में दी है।
उन्होंने बताया कि कहा कि आगामी पर्यटन सीजन के लिए खुद को तैयार करने के लिए विभाग काम कर रहा है। आगामी पर्यटन सीजन की तैयारी की जा रही है, ताकि घाटी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ौतरी हो। पर्यटकों की गणना के वैज्ञानिक तरीकों पर काम कर रहे हैं, क्योंकि यह आंकड़ों का युग है। पंजीकृत और अपंजीकृत होटलों से भी आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं।