शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रांगण में खुशी का इजहार करतीं छात्राएं
- फोटो : निखिल मेहता
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। शिक्षा निकेतन स्कूल जीवन नगर जम्मू की रितिका शर्मा 99 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह कला वर्ग की छात्रा हैं। वहीं बसोहली के गवर्नमेंट स्कूल के अंशुल ठाकुर, कृतिका शर्मा, रीबा शमीम मलिक, स्तानज़ीन सहराब और तानिया गुप्ता ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने कहा कि हमारी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को जाता है।
उत्तीर्ण विद्यार्थियों का औसत 77 प्रतिशत है। परीक्षा में कुल 33,779 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 26,139 उत्तीर्ण हुए हैं। 82 प्रतिशत औसत के साथ जम्मू क्षेत्र में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
| परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या |
33,779 |
| उत्तीर्ण छात्रों की संख्या |
26,139 |
| कुल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रतिशत |
77% |
| कुल उत्तीर्ण छात्र (प्रतिशत) |
73% |
| कुल उत्तीर्ण छात्राएं (प्रतिशत) |
82% |
वहीं राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के वार्षिक-2019 के परीक्षा परिणाम, जम्मू समर जोन में लड़कों ने साइंस और कामर्स में बेहतरीन पदर्शन दिखाया था तो लड़कियों ने कला वर्ग में बाजी मारी थी। उधर, साल 2018 में 12 वीं की परीक्षा में 6,99,82 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 36,227 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। कुल उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 51.77 था।
| वर्ष |
परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थी |
उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी |
उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत |
| 2018 |
69982 |
36227 |
51.77 |
| 2017 |
55163 |
33893 |
61.44 |
| 2016 |
53159 |
40119 |
75.47 |
| 2015 |
51908 |
29684 |
57.19 |
| 2014 |
52751 |
29109 |
55.18 |
अब दिल्ली व कोटा की बेहतरीन फैकल्टी दिलाएगी आपको JEE,UPSEE व NEET में सफलता | आज ही एडमिशन लेने पर पाएं 20% की अतिरिक्त छूट | कूपन कोड - UPBOARD20 -
https://bit.ly/3igaoRN