फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : एक्सप्रेस वे बनने के बाद नए स्थान पर शिफ्ट होगा सरोर टोल प्लाजा

Tue, 02 Mar 2021 10:23 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर सरोर टोल प्लाजा दिल्ली अमृतसर-कटड़ा-एक्सप्रेस वे का काम पूरा होने के बाद नए स्थान पर शिफ्ट हो जाएगा। वहीं बन टोल प्लाजा का विस्तारीकरण कर इसे 16 लेन करने का रोड मैप नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तैयार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे विजयपुर से होते हुए कुंजवानी तक बनना है। ऐसे में सरोर टोल प्लाजा भी नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना निदेशक अजय कुमार रजक के अनुसार एक्सप्रेस वे की प्रतिष्ठित परियोजना विजयपुर से होकर भी गुजरनी है। ऐसे में अस्थायी तौर पर बनाए गए सरोर टोल प्लाजा को वहां से शिफ्ट कर किसी नए स्थान पर बनाया जाएगा, जोकि 16 लेन का होगा। वहीं, यहां तक जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बन टोल प्लाजा का सवाल है तो इसका विस्तारीकरण करके इसे 16 लेन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- स्टिकी बम की नई तकनीक सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी, मैगनेट लगाकर भेजी गई थी सांबा में आईबी पर पकड़ी 14 आईईडी
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल टोल प्लाजा में आठ लेन हैं। वीआईपी और एंबुलेंस के लिए भी एक, एक लेन बनाई गई है। 16 लेन होने के बाद यातायात को और बेहतर तरीके से टोल प्लाजा पर संचालित किया जा सकेगा। बन टोल प्लाजा पर भूमि अधिग्रहण के लिए वन विभाग को मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें