स्वास्थ्य, जलशक्ति व शिक्षा विभाग से जुड़े प्रोजेक्ट के पूरा होने पर 25 लाख विद्यार्थियों को लाभ होगा। इसके साथ ही 705 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा होने से कई इलाकों का संपर्क जुड़ेगा। इससे लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा। बैठक में बताया गया कि तकनीकी का इस्तेमाल, जियो टैगिंग आदि से योजना क्रियान्वयन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
उप राज्यपाल ने विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी और जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए सभी डीसी को ऑनलाइन डैशबोर्ड निर्माण की हिदायत दी। सड़क, जलापूर्ति तथा बिजली से जुड़े प्रोजेक्ट में ज्यादा से ज्यादा पंचायती राज संस्थानों को जोड़ने को कहा। उप राज्यपाल ने कहा कि बैक टू विलेज कार्यक्रम को भारी सफलता मिली थी। इससे जुड़े कार्यों को तय समय में पूरा किया जाए ताकि जनता तक बेहतर संदेश जा सके।
यह भी पढ़ेंः सूर्यग्रहण बदलेगा कश्मीर की सियासत! लेखक-डॉक्टर और देश के ये लोग विशेष ध्यान दें
संपत्तियों के रखरखाव के लिए कुछ हिस्सा हो आवंटित
उप राज्यपाल ने संपत्तियों के रखरखाव के लिए भी बजट का कुछ हिस्सा आवंटित करने को कहा। विभिन्न योजनाओं में फंड के दुरुपयोग से बचने के लिए भी कहा। मनरेगा में सामान-मजदूर अनुपात पर भी विशेष ध्यान रखने को कहा। सभी प्रशासनिक सचिवों को लंबित प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करने की हिदायत देते हुए कहा कि समयबद्ध तरीके से इन्हें पूरा किया जाए।